BREAKING NEWS

Latest News

शहडोल में जादू-टोना के शक में बाबा की कुल्हाड़ी से हत्या

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौरा में अंधविश्वास और जादू-टोना के संदेह में एक बाबा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजबहोर के रूप में हुई है, जो गांव में झाड़-फूंक करने आया था। गांव निवासी भीमसेन को उस पर जादू-टोना करने का शक हुआ, जिसके बाद उसने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर राजबहोर की मौके पर ही हत्या कर दी। सीधी थाना पुलिस ने आरोपित भीमसेन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में रंजिश की बात सामने नहीं आई है, यह वारदात सिर्फ अंधविश्वास के कारण हुई।