BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल के दो पेट्रोल पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से हंगामा, ग्राहकों को लौटाए 19 हजार रुपये

भोपाल में तेज वर्षा के दौरान दो पेट्रोल पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहकों ने हंगामा किया। अशोकागार्डन के फैम फिलिंग और जहांगीराबाद के राजधानी पंप पर हुई इस घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम ने जांच की। प्राथमिक जांच में पुरानी पाइप लाइनों में जंग और छेदों से वर्षा का पानी मिलने की आशंका जताई गई है। दोनों पंप संचालकों ने कुल 19 हजार रुपये से अधिक ग्राहकों को लौटाए हैं, जबकि नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने आपूर्ति रोकने और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।