जैन संत मुनिश्री सुधासागर महाराज का रविवार को इंदौर में मंगल प्रवेश हुआ। उनका चार माह का चातुर्मास प्रवास दलालबाग में रहेगा। इस चातुर्मास के लिए दलालबाग में स्थापित मंगल कलश की बोली 53 करोड़ रुपये तक पहुंची। चातुर्मास जैन धर्म का एक विशेष आध्यात्मिक पर्व है, जहां श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। मुनिश्री सुधासागर महाराज के इंदौर में चातुर्मास को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनके मंगल प्रवेश पर हजारों की संख्या में समाजजन एकत्र हुए थे।