BREAKING NEWS

Latest News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य समय सागर महाराज को मध्य प्रदेश का राजकीय अतिथि घोषित किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आचार्य समय सागर महाराज को मध्य प्रदेश का राजकीय अतिथि घोषित किया। यह घोषणा आचार्य समय सागर महाराज ससंघ के चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव के दौरान की गई, जहां मुख्यमंत्री ने गुरुदेव की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें राजकीय अतिथि के रूप में स्वीकार करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री से मध्य प्रदेश विधानसभा आने का भी आग्रह किया ताकि विधायक उनके मार्गदर्शन से सेवा, संयम और लोककल्याण के मूल्यों पर चलने की प्रेरणा प्राप्त कर सकें। इस घोषणा का समारोह में मौजूद श्रद्धालुओं और जैन समाज ने ऐतिहासिक बताते हुए स्वागत किया।