BREAKING NEWS

Latest News

टीकमगढ़ पुलिस: एसपी ने 10 उप-निरीक्षकों और सहायक उप-निरीक्षकों का तबादला किया

टीकमगढ़ में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 10 उप-निरीक्षकों और सहायक उप-निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए। संदीप चौधरी को चौकी प्रभारी देवरदा, बृजेंद्र सिंह घोषी को थाना देहात, राजवीर यादव को थाना जतारा, और रेवाराम गौड़ को थाना कोतवाली भेजा गया। सहायक उप-निरीक्षकों में करण सिंह यादव को थाना कोतवाली और लीलाधर सिंह गौड़ को चौकी प्रभारी जेवर की जिम्मेदारी मिली। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।