BREAKING NEWS

Latest News

मणिपुर के काकचिंग में NRC-जनगणना विरोध मार्च हिंसक, पुलिस पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े

मणिपुर के काकचिंग जिले में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को अपडेट करने की मांग को लेकर निकाला गया मशाल जुलूस हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस झड़प में कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आईं। सैकड़ों ग्रामीणों ने ‘नो NRC, नो Census’ के नारे लगाए, जिसमें जनगणना से पहले NRC अपडेट और विस्थापितों के पुनर्वास की मांग की गई।

2027 जनगणना का दूसरा चरण 17 अगस्त से, 1931 के बाद पहली बार दर्ज होगी जाति

2027 की जनगणना का दूसरा चरण 17 अगस्त से शुरू होगा, जिसमें 1931 के बाद पहली बार लोगों की जाति दर्ज की जाएगी। गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले इलाकों में यह चरण 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा। लोग 17 अगस्त से 30 अगस्त तक ऑनलाइन भी जानकारी भर सकेंगे। जाति व्यक्ति द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर दर्ज होगी और इसके लिए कोई प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं होगा। माता-पिता की जन्म तिथि और स्थान की जानकारी भी ली जा सकती है, जो नागरिकता तय करने में महत्वपूर्ण मानी जाती है, हालांकि इसके लिए भी कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा।