मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिपरिषद बैठक से पूर्व कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गरिमापूर्ण गायन होगा। मुख्यमंत्री ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने और 18 अगस्त से प्रदेशस्तरीय समरसता अभियान शुरू करने की भी जानकारी दी। पुलिस विभाग में 27,500 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। प्रदेश में दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होंगी और पाँच नए हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। कैबिनेट ने भोपाल को महानगर की तरह विकसित करने के 47,990 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
मध्यप्रदेश सरकार का ‘जनविश्वास अभियान-2026’ शुक्रवार से शुरू हो रहा है, जो अफसरों के कामकाज की बड़ी परीक्षा साबित होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा से इसकी शुरुआत करेंगे। हर शुक्रवार मुख्यमंत्री, मंत्री, कलेक्टर और विभागीय अधिकारी जनता के बीच जाकर योजनाओं और लोकसेवाओं की जमीनी हकीकत परखेंगे। प्रत्येक जिले के प्रदर्शन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी और साप्ताहिक समीक्षा शिकायतों के निराकरण व मैदानी निरीक्षण पर आधारित होगी। यह अभियान जिलों के प्रदर्शन में सुधार लाने पर केंद्रित है।