BREAKING NEWS

Latest News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जनार्दन मिश्रा का धन्यवाद किया, एथनॉल पर सरकार को घेरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने छिंदवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत में ईंधन में एथनाल मिलाने को लेकर सरकार पर देशवासियों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम नागरिक महंगी गाड़ियों और इंजन खराब होने से परेशान हैं। पटवारी ने रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का धन्यवाद किया, जिन्होंने एथनॉल पर सच्चाई जनता के सामने रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। पटवारी और कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने नरसिंहपुर रोड पर दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में भी भाग लिया और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

सांसद जनार्दन मिश्रा ने एथेनॉल विरोधियों पर की तीखी टिप्पणी

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रीवा एयरपोर्ट पर एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत 80 प्रतिशत तेल विदेश से आयात करता है, ऐसे में शुद्ध पेट्रोल देश में उपलब्ध नहीं है। सांसद ने वैश्विक तेल आपूर्ति चुनौतियों, ब्राजील में 100% एथेनॉल उपयोग, और विशेषज्ञों की राय का हवाला देते हुए एथेनॉल मिश्रण का समर्थन किया। उन्होंने देश में उच्च रोजगार और कम महंगाई दर का भी उल्लेख किया। मिश्रा पूर्व में भी मोबाइल की लत, प्रधानमंत्री मोदी की दाढ़ी और 1947 के बंटवारे जैसे विषयों पर विवादित बयान दे चुके हैं।