BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल की उड़िया बस्ती में घरों में घुसा बारिश का पानी, राशन-सामान खराब

भोपाल के छोला क्षेत्र स्थित उड़िया बस्ती में रविवार शाम से हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार सुबह कई घरों में करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। इससे रहवासियों का राशन और घरेलू सामान खराब हो गया, और उन्हें सोने व खाने-पीने की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग हर परिवार प्रभावित हुआ है और नगर निगम द्वारा खाना दिए जाने के बावजूद भोजन की व्यवस्था एक बड़ी चिंता बनी हुई है। क्षेत्र में नालों पर अतिक्रमण और सड़क की ऊंचाई बढ़ने को जलभराव का कारण बताया जा रहा है।