भारतीय पुरुष हॉकी 5s टीम ने पाकिस्तान को 7-4 और ओमान को 14-0 से हराया, जबकि महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से मात दी, दोनों टीमें अजेय रहीं। पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने का जुर्म कबूला। कुलदीप यादव यॉर्कशर के लिए काउंटी क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम घोषित की। अफगानिस्तान के हशमतुल्लाह शाहिदी ने वनडे कप्तानी छोड़ी। चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में एम प्रनेश ने वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को हराया। अल्टीमेट टेबल टेनिस में कोलकाता ने यू मुंबा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।