BREAKING NEWS

Latest News

शहडोल में करोड़ों की निवेश ठगी मामले में FIR दर्ज, एसपी ने गठित की विशेष जांच टीम

शहडोल में करोड़ों रुपये की कथित निवेश ठगी के मामले में बुढ़ार पुलिस ने दो महीने बाद एफआईआर दर्ज की है। जीएनएस फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड पर निवेशकों को अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना के लिए विशेष जांच टीम गठित की है। गोपालपुर करकटी निवासी मगनयन सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है, जिसमें कंपनी संचालकों पर ग्राहकों के डीमैट खातों में अनाधिकृत ट्रेडिंग से नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। पुलिस अब दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।