उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रावण मास का पहला वीकेंड शनिवार से शुरू हो गया है, जिसके लिए हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर समिति ने सामान्य, शीघ्र दर्शन टिकटधारी और कावड़ यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश व दर्शन व्यवस्था लागू की है। भीड़ बढ़ने पर नंदी हॉल और परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य श्रद्धालु नंदी द्वार से 50 फीट की दूरी से दर्शन करेंगे, जबकि अन्य हरसिद्धि चौराहा से प्रवेश कर जलाभिषेक भी कर सकेंगे। प्रशासक प्रथम कौशिक ने भीड़ के आधार पर प्रोटोकॉल लागू करने की बात कही है। श्रावण की पहली सवारी 3 अगस्त को होगी।