BREAKING NEWS

Latest News

वृंदावन VIP ट्रीटमेंट विवाद पर दीपिका सिंह ने दी प्रतिक्रिया

टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह ने वृंदावन मंदिर में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में परिवार के साथ वृंदावन दर्शन के दौरान वायरल हुए एक वीडियो को लेकर विवाद उठा था, जिसमें कुछ यूजर्स ने वीआईपी ट्रीटमेंट और एक बुजुर्ग महिला की अनदेखी का आरोप लगाया था। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो साझा कर आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने एक इन्फ्लुएंसर को टैग करते हुए कहा कि लोग व्यूज के लिए भक्तों की भावनाओं से खिलवाड़ न करें। साझा किए गए वीडियो में बुजुर्ग महिला को भी प्रसाद मिलता दिखाई दिया।