BREAKING NEWS

Latest News

ठाकरे बंधु 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में संयुक्त मोर्चा निकालेंगे

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने 26 जुलाई को मुंबई में छात्रों के समर्थन में संयुक्त मोर्चा निकालने की घोषणा की है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और उनके साथ बेरहमी से पेश आने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह मोर्चा छात्रों और अभिभावकों की नाराजगी सरकार तक पहुंचाने के लिए है। राज ठाकरे ने चेतावनी दी कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।