खंडवा के पंधाना क्षेत्र में वन विभाग ने तीन माह से ग्रामीणों में दहशत फैला रहे एक तेंदुए को पिंजरे में फंसाया है। रविवार सुबह जामली बीट के कंपार्टमेंट नंबर 711 में रखे पिंजरे में तेंदुआ मिला, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभाग पिछले चार दिनों से तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। शनिवार को एक बड़े पिंजरे में मुर्गे का चारा रखकर उसे आकर्षित किया गया, जिससे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। बाद में तेंदुए को कंपार्टमेंट नंबर 718, इटारिया के पास दीवाल बीट में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।