BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर में युवक ने की आत्महत्या, बहन की ससुराल में मिला शव

ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में 19 वर्षीय कृष्णा शर्मा ने अपनी बहन की ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम किया है। दूसरी घटना में, महाराजपुरा इलाके में स्कार्पियो ड्राइवर आशीष गुर्जर पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की। गोली गैराज की दीवार में लगी। पुलिस ने इस मामले में टीटू गुर्जर, राहुल गुर्जर और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

सेवानिवृत्त सैनिक को कब्जा दिलाने गई टीम पर हमला, बेटे-बहू ने पथराव कर धमकी दी

ग्वालियर में हाई कोर्ट के आदेश पर सेवानिवृत्त सैनिक भारत सिंह गुर्जर को उनके मकान का कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व अधिकारियों और पुलिस टीम पर हमला किया गया। सैनिक के बेटे हमीर सिंह और बहू सीमा ने टीम पर पथराव किया। उन्होंने गैस सिलेंडर का पाइप निकालकर खुद व बच्चों को मारने की धमकी भी दी। सैनिक को उनके ही मकान से बेदखल कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया। थाटीपुर थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।