ग्वालियर में दहेज और प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला ने लगातार दो बेटियों को जन्म दिया था, जिसके बाद ससुराल वाले उससे 25 लाख रुपए या क्रेटा कार की मांग कर रहे थे और मारपीट करते थे। 9 जुलाई को महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतका के पति शुभम सिंह राजावत समेत ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।