जबलपुर में नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टर हिमांशु सोनी ने मंगलवार को व्हीलचेयर पर पदभार ग्रहण किया। शारीरिक चुनौती के बावजूद घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर एमपीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले हिमांशु ने पहले ही दिन कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के साथ जनसुनवाई में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की भुगतान, मुआवजा और राजस्व से संबंधित 124 समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। हिमांशु के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने साबित किया कि हौसले के आगे कोई चुनौती बड़ी नहीं होती।