BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश को मिलेंगे 48 नए डीएसपी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में 48 नए उप पुलिस अधीक्षकों (डीएसपी) को सम्मानित करेंगे। इन अधिकारियों ने अपना कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसमें 20 महिला और 28 पुरुष अधिकारी शामिल हैं। 44वें और 45वें बैच का संयुक्त दीक्षांत समारोह सुबह साढ़े नौ बजे परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। इनमें जिला पुलिस बल के 37, रेडियो संवर्ग के नौ और जिला सेनानी होमगार्ड के दो अधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री परेड की सलामी लेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देंगे।