BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में ऑनलाइन भुगतान के बहाने महिला ने नाबालिग बेटे संग दुकानदारों को ठगा

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर दुकानदारों को ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर ठगी कर रही है। महिला अब तक कई दुकानों से हजारों रुपये का सामान खरीदकर बिना भुगतान किए फरार हो चुकी है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सीसीटीवी फुटेज भी सार्वजनिक किए हैं। पुलिस महिला की तलाश में जुटी है, जिसकी पहचान पूर्वा के रूप में हुई है और वह मालवा मील क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है।