BREAKING NEWS

Latest News

तमिलनाडु विधानसभा में राज्य गीत ‘तमिल थाई वाजथु’ अनिवार्य करने का प्रस्ताव पारित

तमिलनाडु विधानसभा ने सोमवार को राज्य गीत ‘तमिल थाई वाजथु’ को शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों में कार्यक्रमों की शुरुआत से पहले अनिवार्य करने का प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने यह प्रस्ताव पेश किया, जिसे द्रमुक, अन्नाद्रमुक और कांग्रेस ने समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘तमिल थाई वाजथु’ को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए और यह राज्य का अधिकार है। उन्होंने मातृभाषा को पवित्र बताते हुए सदस्यों से सर्वसम्मति से समर्थन की अपील की।

अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर कथित टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके ने पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। टीवीके की एस. बैरवी ने तंजावुर पूर्व पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। गिरफ्तारी से पहले उदयनिधि के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। द्रमुक नेता टीआर बालू ने आरोपों का खंडन किया, जबकि राज्यसभा सांसद पी. विल्सन ने इसे कावेरी जल विवाद से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया। तमिलनाडु भाजपा ने भी टिप्पणी की निंदा करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।