BREAKING NEWS

Latest News

भिंड में स्कूल से लौट रही 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के धनौली गांव में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। बच्ची अपने 11 वर्षीय भाई के साथ स्कूल से घर लौट रही थी, तभी गांव के अरविंद पुत्र बसंत वाल्मीकि ने कथित तौर पर भाई से मारपीट कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्चों ने मां को जानकारी दी, जिसके बाद मां ने मेहगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अरविंद के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।