धामनोद में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। राजस्थान के भगवानलाल की नवविवाहिता पत्नी पग फेरे के लिए मध्य प्रदेश आने के बाद धामनोद से नकदी और जेवरात से भरा बैग लेकर लापता हो गई। पीड़ित पक्ष ने धामनोद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन थाना क्षेत्राधिकार को लेकर समस्या आ रही है, जिससे अब तक प्रकरण दर्ज नहीं हो सका है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बिचौलियों ने भी टालमटोल की और पैसे मांगने पर झूठे मुकदमे की धमकी दी।