BREAKING NEWS

Latest News

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में दिव्य श्रृंगार

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन और दिव्य श्रृंगार किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद पंचामृत अभिषेक हुआ। भगवान महाकाल का त्रिशूल, त्रिपुंड और डमरू के साथ भांग से विशेष श्रृंगार किया गया। महा निर्वाणी अखाड़े ने भस्म अर्पित की, जिसके बाद रजत मुकुट, मुंडमाला और पुष्पों की मालाएं चढ़ाई गईं। बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंचे।