BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर खाली कोच से धुआं; रेलवे ने आग से किया इनकार, जांच समिति गठित

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास रेलवे साइडिंग में खड़ी एक खाली विभागीय कोच से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। रेलवे ने कोच में आग लगने की बात से इनकार किया है, अधिकारियों के अनुसार कोच विभागीय कार्यों के लिए था और घटना के समय पूरी तरह खाली था। जबलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना के कारणों की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा।