इंदौर वन मंडल देवगुराड़िया-दतुनी पहाड़ी और बोहरा कॉलोनी के बाद बिजासन रमणा क्षेत्र में तीसरा नगर वन विकसित कर रहा है। वन विभाग मुख्यालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पहले चरण में 35 हेक्टेयर में पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाई जाएंगी, जिसके लिए इको-टूरिज्म ने 1 करोड़ 35 लाख रुपये का बजट दिया है। इस नगर वन का उद्देश्य प्रकृति, शांति और अध्यात्म से जोड़ना है, जिसमें ध्यान-योग केंद्र, वॉकिंग ट्रैक और बोट क्लब जैसी सुविधाएं होंगी। भूजल स्तर सुधारने के लिए तालाब और चेकडैम भी बनेंगे।