BREAKING NEWS

Latest News

भिंड में कूलर ठीक करते समय 62 वर्षीय बुजुर्ग को करंट लगा, मौत

भिंड के नयागांव थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कूलर ठीक करते समय 62 वर्षीय तौफीक खान की करंट लगने से मौत हो गई। तौफीक खान अपने घर पर कूलर की मरम्मत कर रहे थे, जब बिजली के बोर्ड में लगे तार के छिले हिस्से को मुंह से साफ करते समय उन्हें अचानक बिजली का झटका लगा। स्वजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तौफीक खान अहमदाबाद में मजदूरी करते थे और आठ दिन पहले ही घर लौटे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।