BREAKING NEWS

Latest News

बड़वानी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 33 आरोपी गिरफ्तार, 370.6 लीटर शराब जब्त

बड़वानी पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 370.6 लीटर अवैध शराब और 9,100 किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर नष्ट किया। वहीं, रतलाम पुलिस ने लगभग 100 ग्राम एमडी मादक पदार्थ की जब्ती के बाद मामले की जांच के सिलसिले में बड़वानी पहुँचकर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत और पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है। सागर जहरीली शराब कांड के बाद उमरिया में भी आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है।

भोपाल के इतवारा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 60-70 मकानों में दबिश, तहखानों से गांजा बरामद

भोपाल के इतवारा क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार देर रात ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ और ‘मिशन ड्रग फ्री भोपाल’ अभियान के तहत एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। डीसीपी आयुष गुप्ता के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने 60-70 मकानों में दबिश देकर गुप्त तहखानों और अन्य स्थानों से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस को संदेह है कि इतवारा से भोपाल और आसपास के जिलों में गांजे की आपूर्ति की जाती थी। नेटवर्क की आगे की जांच जारी है।