ग्वालियर के ऑटोमोबाइल कारोबारी मनीष जैन से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.63 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई है। ठगों ने उन्हें शेयर बाजार में बड़े मुनाफे का लालच दिया और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा एक्सिस बैंक के नाम का उपयोग कर फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया। व्यवसायी को व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा गया, जहां एक्सिस बैंक के सीईओ और असिस्टेंट होने का दावा करने वाले लोगों ने फर्जी दस्तावेज दिखाए। मनीष जैन ने 1.86 करोड़ रुपये जमा किए, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने चाहे तो उनसे विभिन्न टैक्स के नाम पर और राशि मांगी गई।