BREAKING NEWS

Latest News

मोहन सिस्टर्स जयपुर पहुंचीं, यूनिवर्सिटी के वार्षिक समारोह में देंगी प्रस्तुति

बॉलीवुड की चर्चित मोहन सिस्टर्स – गायिका नीति मोहन, अभिनेत्री शक्ति मोहन और कोरियोग्राफर मुक्ति मोहन – रविवार दोपहर जयपुर पहुंचीं। वे दिल्ली रोड स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक समारोह में प्रस्तुति देने आई हैं। एयरपोर्ट पर तीनों बहनों ने जयपुर में प्रदर्शन को हमेशा खास अनुभव बताया। शाम को वे हजारों विद्यार्थियों के सामने लाइव प्रस्तुति देंगी, जिसे आयोजकों ने इस वर्ष के उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण बताया है। विद्यार्थी लंबे समय से उनके कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे।