BREAKING NEWS

Latest News

रतलाम में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, आरोपी हिरासत में

रतलाम के माणक चौक थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी रुकैया की गला रेतकर हत्या कर दी। 32 वर्षीय मृतका की चीख सुनकर पड़ोसी और भाई घर पहुंचे, जहां उन्होंने 35 वर्षीय आरोपित असगर अली को पत्नी की छाती पर बैठकर धारदार हथियार से गला रेतते देखा। पुलिस ने मौके से आरोपित को हिरासत में ले लिया है। एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

टीवी चैनल बदलने पर पत्नी ने पति पर हंसिए से हमला किया

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में टीवी चैनल बदलने को लेकर हुए विवाद में एक पत्नी ने अपने पति राकेश अहिरवार (32) पर हंसिए से हमला कर दिया। हमले में पति के सिर और गाल के पास गंभीर चोटें आईं। स्वजनों के बीच-बचाव से पति की जान बची। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद आरोपित पत्नी राममनी अहिरवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राकेश शुक्रवार को नशे की हालत में घर पहुंचे थे और गलती से टीवी का चैनल बदल दिया था।