BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर में 7 अगस्त से ‘जन विश्वास’ अभियान, सरकारी स्कूलों की हकीकत परखी जाएगी

जबलपुर में 7 अगस्त से ‘जन विश्वास’ अभियान शुरू हो रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति का आकलन करना है। यह अभियान केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित न रहकर स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और संचालन की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करेगा। पहले चरण में पनागर विकासखंड के लगभग 250 स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्तर पर इसकी सीधी मॉनिटरिंग होगी, और जिला प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीमें औचक निरीक्षण करेंगी। अभियान के तहत आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों की भी जांच की जाएगी।