इंदौर में पश्चिम रिंग रोड भूमि अधिग्रहण के चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने उग्र प्रदर्शन किया। करणी सेना परिवार के आह्वान पर शिप्रा से भोपाल जा रही ट्रैक्टर रैली को बरलई-शिप्रा में पुलिस ने रोक दिया। इससे नाराज किसानों ने धरना दिया, जिसे देर रात प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद समाप्त किया गया। पुलिस को किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।