BREAKING NEWS

Latest News

लोकसभा में आज परीक्षा सुधार विधेयक पर होगी चर्चा

लोकसभा में आज परीक्षा सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा होगी, जिसके लिए छह घंटे निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान दर्ज सभी एफआईआर वापस नहीं होंगी, निजी शिकायतों पर कार्रवाई जारी रहेगी। पीओजेके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर गोलीबारी के आरोप लगे हैं, जबकि नेपाल में तनाव के बाद सेना तैनात की गई है। सुप्रीम कोर्ट में 69000 शिक्षक भर्ती मामले की सुनवाई होगी। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने एक स्वर्ण, एक कांस्य और चार रजत पदक जीते। स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापकों ने पीएम मोदी से मुलाकात की।