छिंदवाड़ा के पांढुर्णा जिले के सौंसर स्थित प्रसिद्ध जामसांवली हनुमान मंदिर के हनुमान लोक में मंगलवार दोपहर पंखे के ऊपर लगा पीओपी का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। इस घटना में दो श्रद्धालु बाल-बाल बचे। एहतियातन, उस हिस्से में श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद करा दी गई है और मरम्मत का काम शुरू हो गया है। हनुमान लोक का निर्माण इसी वर्ष मार्च में हुआ था, जिससे इतनी जल्दी निर्माण का हिस्सा गिरने पर गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय विधायक विजय चौरे ने मामले की जांच की मांग की है। मंदिर समिति के सचिव टीकाराम कारोकर ने स्पष्ट किया कि यह वर्षा के कारण हुई क्षति है, न कि भ्रष्टाचार का मामला।