BREAKING NEWS

Latest News

पुलिस इंस्पेक्टर के खाते से 1.03 लाख रुपये की ठगी, मोबाइल गुम होने के बाद वारदात

पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में पदस्थ इंस्पेक्टर रामकरण पर्ते के बैंक खाते से 1.03 लाख रुपये की ठगी हुई। उनका मोबाइल 29 अगस्त को गुम हो गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने 31 अगस्त को दर्ज कराई। इस तीन दिन की देरी के दौरान आरोपित ने गुम हुए मोबाइल की सिम का उपयोग कर खाते से 16 अलग-अलग लेनदेन किए और राशि दूसरे बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी। इंस्पेक्टर ने 5 सितंबर को पासबुक अपडेट कराने पर ठगी का खुलासा हुआ। तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद जहांगीराबाद थाने में अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

होमगार्ड में 5 हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव 6 माह से अटका

मध्य प्रदेश में होमगार्ड के 5,000 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पिछले छह माह से शासन स्तर पर लंबित है। इस प्रस्ताव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पद आरक्षित करने का प्रावधान है। होमगार्ड को ‘डाइंग कैडर’ घोषित किए जाने के कारण वर्ष 2009 के बाद से कोई भर्ती नहीं हुई, जिससे 15,000 स्वीकृत पदों के मुकाबले मौजूदा संख्या 8,500 से कम हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 दिसंबर, 2025 को 5,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी, जिसकी स्वीकृति का इंतजार है।