BREAKING NEWS

Latest News

श्री महाकाल का भांग और मखाने की माला से विशेष श्रृंगार, भस्म आरती संपन्न

श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर शनिवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान बाबा महाकाल का भांग और मखाने की माला से विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें उनके मस्तक पर शिवलिंग की सुंदर आकृति उकेरी गई। हजारों श्रद्धालुओं ने देर रात से ही पंक्तिबद्ध होकर दर्शन किए, जिससे मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा। सुबह 3 बजे बाबा महाकाल के पट खुलने के बाद जलाभिषेक, कपूर आरती और नवीन मुकुट धारण कराने जैसे अनुष्ठान संपन्न हुए। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई।