BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश विधानसभा में यूसीसी सहित आठ विधेयक पारित, कांग्रेस का सीएम कक्ष के बाहर धरना

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर दिनभर हंगामा हुआ, जिसे सरकार ने विपक्ष के विरोध और दो बार कार्यवाही स्थगित होने के बावजूद पारित करा लिया। कांग्रेस ने यूसीसी को प्रवर समिति को भेजने की मांग की थी। वहीं, पेपर लीक मामले पर चर्चा की अनुमति न मिलने से नाराज कांग्रेस विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर धरना दिया।