BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का निर्देश: कैदियों के पहचान सत्यापन और दस्तावेज के लिए हर माह लगेंगे शिविर

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने जेलों में बंद कैदियों के पहचान सत्यापन, आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाते जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार करने के लिए हर माह विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह की युगलपीठ ने राज्य सरकार को जिला कलेक्टरों के माध्यम से 15 दिन के भीतर यह प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि कैदियों को कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। यह निर्देश सिंगरौली निवासी प्रहलाद प्रसाद विश्वकर्मा की अपील पर दिया गया, जिनके बेटे का कैंसर उपचार चल रहा है और बैंक खाता निष्क्रिय है।

सतना: 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय पड़ोसी हिरासत में

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 55 वर्षीय पड़ोसी ने कुरकुरे का लालच देकर बच्ची के साथ 29 जुलाई को यह घटना की। बच्ची की मां ने 1 अगस्त को नागौद थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पड़ोसी को हिरासत में लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 3 एवं 4(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।