BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल शव मामले में नया मोड़: एम्स रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट नहीं, जानवरों के काटने की पुष्टि

भोपाल में भेल गेट नंबर-8 के पास मिले एक युवक के शव के मामले में एम्स की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, शव के गले को जानवरों ने काटकर खाया था और शरीर पर दांतों के निशान मिले हैं। धारदार हथियार से चोट के कोई निशान नहीं हैं। गोविंदपुरा पुलिस अब हत्या की आशंका से लगभग इनकार कर रही है, उनका मानना है कि मौत बीमारी या अन्य कारण से हुई होगी और बाद में जानवरों ने शरीर को खाया। पुलिस मृतक की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट और आधार कार्ड का मिलान कर रही है तथा 40-50 गुमशुदगी के मामलों की जांच कर चुकी है।

पति ने पत्नी को पीटकर मार डाला, आत्महत्या दिखाने फंदे पर लटकाया शव

देवास के कांटाफोड़ में एक व्यक्ति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी सुनीता भील की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के फंदे से लटका दिया। चार अगस्त को पुलिस को सुनीता भील की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। अंतिम रिपोर्ट में मारपीट से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र भील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।