मध्य प्रदेश की चौथी शताब्दी की कार्तिकेय और ग्यारहवीं शताब्दी की यज्ञ वराह नामक दो दुर्लभ प्रतिमाओं का चयन नई दिल्ली में बन रहे विश्व के सबसे बड़े युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय के लिए किया गया है। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत नार्थ और साउथ ब्लॉक में बन रहे इस संग्रहालय में प्राचीन भारतीय मूर्तिकला पर एक विशेष गैलरी स्थापित की जा रही है। संस्कृति मंत्रालय के प्रस्ताव पर मध्य प्रदेश शासन ने सहमति दे दी है, और इन कलाकृतियों को दिल्ली भेजने की प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। ये प्रतिमाएं राज्य के समृद्ध इतिहास और बेजोड़ स्थापत्य कला को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करेंगी।