BREAKING NEWS

Latest News

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा का इस्तीफा

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजभवन के 23 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार, प्रो. शर्मा ने 22 जुलाई 2026 को त्यागपत्र दिया था। इस अंतरिम व्यवस्था का उद्देश्य विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से जारी रखना है। उनके इस्तीफे के कारणों का उल्लेख राजभवन के आदेश में नहीं किया गया है।