बाणगंगा पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू साहू की मौत के मामले में उसकी लिव-इन पार्टनर सईद फारिया को एक महीने बाद भोपाल से गिरफ्तार किया है। एसीपी रुबीना मिजवानी के अनुसार, जीतू की मौत सांवेर रोड स्थित होटल श्याम पैलेस की दूसरी मंजिल से गिरने के कारण हुई थी, उस समय फारिया भी होटल में मौजूद थी। जीतू को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित किया गया, जिसके बाद फारिया फरार हो गई थी। पुलिस ने भोपाल में दबिश दी लेकिन वह मुंबई भाग गई थी। गुरुवार को एक अन्य मोबाइल की लोकेशन से उसे भोपाल से ही पकड़ा गया।