BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2026 तक जमा करना होगा बकाया कर

इंदौर नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 दिसंबर 2026 तक अपने बकाया कर और शुल्क जमा करने होंगे। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा जारी इन निर्देशों में संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क और यूजर चार्ज जैसे सभी देय शामिल हैं। यह आदेश नियमित, मस्टर, विनियमित और आउटसोर्स कर्मचारियों पर लागू होगा। कर्मचारियों को स्वयं और परिवार के सदस्यों के नाम पर सभी कर योग्य संपत्तियों का बकाया चुकाना होगा। भुगतान का प्रमाण विभाग प्रमुख को सौंपना होगा, जो जनवरी 2027 में वेतन जारी होने से पहले लेखा शाखा में अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।