BREAKING NEWS

Latest News

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो को बम से उड़ाने की धमकी, महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी ई-मेल

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले शो को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ‘खालिस्तानी नेशनल आर्मी’ के नाम से आए ई-मेल में विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से धमाके की चेतावनी दी गई है। यह धमकी भरा ई-मेल इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय, अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ और इंदौर के तीन स्कूलों को भेजा गया है। स्कूलों को बच्चों को कार्यक्रम में न भेजने की चेतावनी दी गई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है।