BREAKING NEWS

Latest News

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा का इस्तीफा मंजूर, अनुपम राजन को अतिरिक्त प्रभार

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने गुरुवार, 23 जुलाई को उनके त्याग पत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। राजभवन के आदेशानुसार, प्रो. शर्मा ने 22 जुलाई 2026 को अपना त्याग पत्र प्रस्तुत किया था। विश्वविद्यालय में नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक, अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, अनुपम राजन को कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह अंतरिम व्यवस्था विश्वविद्यालय के कामकाज की निरंतरता के लिए की गई है।