प्रदेश के डिप्टी सीएम और देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने धार जिले के बरमंडल स्थित शहीद टीआई दिलीप पुरी के पैतृक गांव का दौरा किया। उन्होंने शहीद के पिता ओमप्रकाश पुरी और पत्नी सहित परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। देवड़ा ने परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। उन्होंने दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि पुलिस ‘गुजरात कनेक्शन’ सहित सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच करेगी।