BREAKING NEWS

Latest News

बीयू कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को

मध्य प्रदेश राजभवन ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु पद पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। कुलगुरु प्रोफेसर विवेक शर्मा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, जिसे उन्होंने 22 जुलाई 2026 को प्रस्तुत किया था। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इसे तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी। मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन को बीयू कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश राजभवन (लोक भवन) द्वारा 23 जुलाई 2026 को जारी किया गया। यह व्यवस्था नए नियमित कुलगुरु की नियुक्ति तक अस्थाई रहेगी।