नोएडा में साइबर जालसाजों ने एक 83 वर्षीय सेवानिवृत्त महिला डॉक्टर को पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 18.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को एयरटेल कर्मचारी और महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी बताकर उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी। लगातार मानसिक दबाव में रहीं डॉक्टर ने भयभीत होकर अपनी एफडी तुड़वाकर पूरी रकम दो बैंक खातों में आरटीजीएस के जरिए भेज दी। साइबर विशेषज्ञ प्रो. त्रिवेणी सिंह के अनुसार, सीमित जानकारी और अकेलेपन के कारण बुजुर्ग आसानी से ऐसे ठगों का निशाना बन जाते हैं।