BREAKING NEWS

Latest News

भारतीय रेलवे चालू वित्त वर्ष में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत से 27 नई वंदे भारत ट्रेनें कर रहा तैयार

भारतीय रेलवे चालू वित्त वर्ष में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 27 नई सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनें तैयार कर रहा है। चेन्नई, रायबरेली और कपूरथला की प्रमुख कोच फैक्ट्रियों में इनका निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। वर्तमान में 100 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें संचालित हैं। लंबी अवधि के लिए 1,000 वंदे भारत ट्रेनें बनाने का लक्ष्य है, जिसके लिए 35,000 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। आईसीएफ चेन्नई और बीईएमएल मिलकर 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली स्वदेशी हाई-स्पीड ट्रेन भी बना रहे हैं।